Home व्यापार समाचार अंबानी को अरबों डॉलर का झटका, अडानी को फायदा, अमीरों में एक...

अंबानी को अरबों डॉलर का झटका, अडानी को फायदा, अमीरों में एक का घटा रुतबा तो दूसरे का बढ़ा

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक ही दिन में जहां 2.59 अरब डॉलर का झटका लगा है, वहीं अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी को 2.50 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। दुनिया के अमीरों में एक का रुतबा घटा तो दूसरे का बढ़ गया।

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक ही दिन में जहां 2.59 अरब डॉलर का झटका लगा है, वहीं अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी को 2.50 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। दुनिया के अमीरों में एक का रुतबा घटा तो दूसरे का बढ़ गया।दरअसल दोनों के नेटवर्थ में हुए इस बदलाव का असर उनके ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रैंकिग पर पड़ा है। अडानी 23वें से 22वें पर पहुंच गए हैं और अंबानी 18वें पोजीशन से 19वें पर आ गए हैं।

अंबानी को झटका और अडानी को फायदा, क्यों हुआ ऐसा

दरअसल सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सेंसेक्स टॉप लूजर रहे। अंबानी की बेंचमार्क कंपनी का यह शेयर 3.41 प्रतिशत टूटकर 1304.75 रुपये पर बंद हुआ। अंबानी के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा इन शेयरों से आता है। ऐसे में उनकी संपत्ति सोमवार को 2.59 अरब डॉलर कम होकर 88.4 अरब डॉलर रह गई। सोमवार को दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में एलन मस्क के बाद मुकेश अंबानी ही थे। टेस्ला के एलन मस्क को 5.52 अरब डॉलर का झटका लगा था।

इसके उलट अडानी ग्रुप की अधिकतर कंपनियों के शेयरों में सोमवार को बढ़त देखने को मिली। इसका असर ये हुआ कि दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडानी का न केवल रुतबा बढ़ा, दौलत भी बढ़ गई। अब अडानी के पास 78.2 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

ब्लूमबर्ग टॉप गेनर

सोमवार को जिन अमीरों की दौलत में उछाल आया, उनमें लैरी पेज पहले नंबर पर थे। उनकी दौलत में 2.87 अरब डॉलर की बढ़त हुई और अब उनका नेटवर्थ 257 अरब डॉलर हो गया है। इसके बाद जेफ बेजोस हैं। सोमवार को 2.62 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ अब इनका नेटवर्थ 235 अरब डॉलर हो गया है।

सर्गी ब्रिन को 2.61 अरब डॉलर का फायदा हुआ और अब उनकी दौलत बढ़कर 239 अरब डॉलर हो गई है। गौतम अडानी को 2.50 अरब डॉलर का फायदा हुआ और इनकी दौलत 78.2 अरब डॉलर हो गई है।

ब्लूमबर्ग टॉप लूजर

एलन मस्क को 5.52 अरब डॉलर की चोट पहुंची। वह सोमवार को टॉप लूजर रहे। इनका नेटवर्थ अब 630 अरब डॉलर रह गया है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर हैं। इनका नेटवर्थ घटकर 88.4 अरब डॉलर रह गया है। जेंग युकुन को 2.17 अरब डॉलर का झटका लगा और अब इनका नेटवर्थ 60 अरब डॉलर रह गया है। लैरी एलिसन को 1.21 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अब इनका नेटवर्थ 194 अरब डॉलर रह गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN