Home खेल समाचार अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 जीतकर रचा इतिहास, जोकोविच का 25 ग्रैंड...

अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 जीतकर रचा इतिहास, जोकोविच का 25 ग्रैंड स्लैम का सपना टूटा

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Carlos Alcaraz vs Novak Djokovic: कार्लोस अल्काराज और नोवाक जोकोविच के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का फाइनल खेला गया। कार्लोस ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को हराकर इतिहास रचा।

स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने रविवार को मेलबर्न में जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 चैंपियन बन गए हैं। 22 साल के अल्काराज ने पुरुष एकल के फाइनल में दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। अल्काराज का यह सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रचा। वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाला सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। जब कोई खिलाड़ी चारों ग्रैंडस्लैम- ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब जीत लेता है तो उसे करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करना कहते हैं। वर्ल्ड नंबर-1 अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले दो बार यूएस ओपन, दो बार फ्रेंच ओपन और दो बार विंबलडन जीता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जोकोविच का 25 ग्रैंड स्लैम का सपना टूटा

सर्बिया के जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना चकनाचूर हुआ। हालांकि, जोकोविच के पास लगभग हर रिकॉर्ड है। उन्होंने रोजर फेडरर और रफेल नडाल के बनाए रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। उनके पास सेरेना विलियम्स से एक अधिक खिताब है। सेरेना के नाम महिलाओं के ओपन युग के रिकॉर्ड 23 एकल खिताब हैं। जोकोविच अगर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लेते तो मार्गरेट कोर्ट को पछाड़ देते है। जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट के नाम संयुक्त रूप से 24 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब का सर्वकालिक रिकॉर्ड है। उन्होंने सेमीफाइनल में यानिक सिनर को मात दी थी। जोकोविच लगातार चार मेजर में सेमीफाइनल से बाहर होने का सिलसिला खत्म करने के बाद अपने 11वें ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में पहुंचे थे।

अल्काराज ने हार के बाद की दमदार वापसी

जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहला सेट 6-2 से जीता। हालांकि, युवा खिलाड़ी पहला से गंवाने के बाद दमदार वापसी की। अल्काराज ने दूसरे सेट में जोकोविच के पहले सेट को दोहराया। ब्रेक पॉइंट हासिल किए और 6-2 पर खत्म किया। जोकोविच तीसरे सेट में उसने असरदार नजर नहीं आए। उन्होंने कई गलतियां की। उन्होंने एक शानदार गेम के बाद नोवाक की सर्विस तोड़कर तीसरा सेट 6-3 से अपने नाम किया और मैच में बढ़त बना ली। दिग्गज खिलाड़ी ने चौथे सेट में चक्कर दी लेकिन अल्काराज अलग ही तेवर में थे। उन्होंने 7-5 से सेट जीता और 38 साल के जोकोविच को पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में हार थमाई।

जीत के बाद अल्काराज ने हाथ से रैकेट छोड़ दिया

जीत पक्की करने के बाद अल्काराज ने हाथ से रैकेट छोड़ दिया और वह पीठ के बल जमीन पर गिर गए और अपने हाथ सिर पर रख लिए। जोकोविच से हाथ मिलाने के लिए नेट पर जाने से पहले वह कुछ सेकेंड वहीं रुके। दोनों खिलाड़ियों ने कुछ बातें कीं और जोकोविच स्पेन के खिलाड़ी को बधाई देते हुए मुस्कुराए। इसके बाद नया चैंपियन कोर्ट के एकतरफ लगी कुर्सियों पर बैठे अपने कोच को गले लगाने के लिए दौड़ा और बाद में स्टैंड में अपने पिता और टीम के दूसरे सदस्यों को भी गले लगा। जीत दर्ज करने के बाद कोर्ट से जाते हुए अल्काराज ने टीवी कैमरा के लैंस पर हस्ताक्षर करते हुए लिखा, ”काम पूरा हुआ। चार में से चार पूरे हुए।”

हार के बाद क्या बोले दिग्गज नोवाक जोकोविच?

अल्काराज ने कहा, ”कोई नहीं जानता कि मैं यह ट्रॉफी पाने के लिए कितनी मेहनत कर रहा हूं। मैंने इस पल का बहुत पीछा किया।” उन्होंने कहा, ”हमने बस सही काम किया, आप मुझे हर दिन सही काम करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। मैं उन सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं जो अभी मेरे साथ हैं।” जोकोविच ने मजाक में कहा कि यह मुकाबला अगले 10 वर्षों के लिए अल्काराज के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता की शुरुआत करेगा। उन्होंने हालांकि बाद में कहा कि नए चैंपियन को आगे आने देना ही सही था। ट्रॉफी वितरण समारोह के बाद जोकोविच ने कहा, ”सबसे पहले एक शानदार टूर्नामेंट और शानदार दो हफ्तों के लिए बधाई।” उन्होंने कहा, ”आप जो कर रहे हैं उसे बताने के लिए सबसे अच्छा शब्द ऐतिहासिक, दिग्गज है इसलिए बधाई। मैं आपके बाकी करियर के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN